ब्रेकिंग न्यूज़

हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल

Home / news / पिकनिक मनाने गए 8 युवक पानी की तेज धार में फंसे, रेस्क्यू में...

पिकनिक मनाने गए 8 युवक पानी की तेज धार में फंसे, रेस्क्यू में जुटी SDRF और NDRF की टीम

16-Sep-2024 09:20 AM

By First Bihar

KAMIUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां चैनपुर के पहाड़ी इलाका करकट गढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने के लिए गए युवक फंस गए। बताया जा रहा है कि पानी अचानक बढ़ गया, जिससे 8 की संख्या में लोग फंस गए हैं। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित हैं और इनके रेस्क्यू को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। 


जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले में रविवार को पिकनिक मानने गए 8 युवक पानी की तेज धार में फंस गए। ये युवक चैनपुर के पहाड़ी इलाका करकट गढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मना रहे थे। इसी बीच पानी की तेज धार चलने लगी। इस बीच कुछ युवा उत्तर प्रदेश की तरफ भाग निकले तो कुछ वही बीच जलधार के ऊंचे टापू पर पेड़ पर चढ़ गए। उन्हीं के बीच से कुछ साथी नीचे आकर इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दिया। 


वहीं, घटना की सुचना मिलने के बाद जिल स्थानीय गोताखोर के साथ डीएम सावन कुमार, एसपी ललित मोहन शर्मा, डीएफओ चंचल प्रकासम, एसडीएम विजय कुमार समेत पदाधिकारी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन पानी की धार इतनी तेज थी की गोताखोर से उन सभी को निकालना संभव नहीं दिखा। फिर उत्तर प्रदेश प्रशासन से संपर्क कर कैमूर प्रशासन ने पानी छोड़े गए बांध को बंद कराया। जिससे कि पानी का फ्लो कम हो और रेस्क्यू किया जा सके। 


बताया जा रहा है कि, बारिश इतनी तेज हो रही थी की पानी की धार कम होने का नाम ही नहीं लिया। पूरी रात लड़के फंसे रह गए। जिसकी सूचना एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को दी गई। देर रात तक 40 की संख्या में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू करने का काम कर रही है। लोगों के अनुसार, वहां पर फंसे सभी लड़के रोहतास जिले की कोचस के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 


इधर, इस पुरे घटनाक्रम को लेकर भभुआ एसडीएम विजय कुमार और डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया रविवार को पिकनिक मनाने के लिए युवा आए थे। पानी अचानक बढ़ गया जिससे 8 की संख्या में लोग फंस गए हैं। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। सूचना मिलते ही गोताखोर के माध्यम से उन सभी को बाहर निकलवाने का प्रयास किया गया जो पानी की तेजधार होने के कारण संभव नहीं हो सका। बारिश भी काफी तेज हो रही थी। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की कुल 40 टीम है उन लोगों को बचाने में लगी है सभी लोगों को सुरक्षित आज निकाल लिया जाएगा।