Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
14-Aug-2024 09:51 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में अब एक मामला कहने को तो सड़क हादसे से जुड़ा हुआ है। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि इस हादसे में शामिल आरोपी को बड़े ही अनोखे तरीके से सजा दी गई है और बड़ी बात यह है कि यह सजा कोई पुलिस के अधिकारी नहीं बल्कि स्थानीय लोग ही दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां पिकअप ने पहले भैंस को टक्कर मारी फिर मासूम को घायल कर दिया। इस घटना में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप ड्राइवर को पकड़ा और पिछले 24 घंटे से उसे बंधक बनाकर रखा। इतना ही नहीं चालक के पैर में जंजीर बांधकर ताला लगा दिया जिससे वो भाग नहीं पाए। अब इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुस्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि, यह घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी बड़कागांव के मोड़ पर हुई। जहां तेज रफ्तार पिकअप चालक ने भैंस और मासूम को टक्कर मार दी। इस घटना में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
उधर, स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर अजीबो-गरीब सजा दी। चालक के पैरों में जंजीर बांधकर ताला लगा दिया। हैरान कर देने वाली बात यह रही कि इस दौरान किसी ने हाथ तक नहीं उठाया। ग्रामीणों ने उसे करीब 22 घंटे तक बंधक बनाया रखा। घयाल बच्चे की पहचान सिसहनी गांव के रहने वाले सीताराम पंडित का पुत्र के तौर पर हुई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।