Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
19-Feb-2021 01:19 PM
GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद लगातार जहरीली शराब से लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि प्रशासन जहरीली शराब से मौत की बातों को कबूल नहीं कर रहा लेकिन गोपालगंज में पिछले 2 दिनों के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो चुकी है. गोपालगंज में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 6 लोगों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. लोग बता रहे हैं कि जहरीली शराब मौत की वजह है लेकिन जिला प्रशासन से पल्ला झाड़ रहा है.
वहीं दूसरी तरफ आज दो अन्य युवकों की आंख की रोशनी चली गई है. मझौलिया में पीएसी में दो युवकों का इलाज चल रहा है. इनके आंख की रोशनी चली गई है. माना जा रहा है कि विजयीपुर के रहने वाले इन दोनों लोगों की आंख की रोशनी शराब की वजह से गई है. इस मामले में थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है और वहां नए थाना इंचार्ज की तैनाती की गई है. इस इलाके में उत्पाद विभाग और पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं.
आपको बता दें कि इससे पहले भी गोपालगंज में इससे पहले खजूर बन्नी शराब कांड हुआ था, जिसमें 19 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हो गई थी. उसके बाद फिर 6 लोगों की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई जिसकी वजह जहरीली शराब बताया जा रहा है.