ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

फिर खुली सरकारी स्कूल के शिक्षा व्यवस्था की पोल, मैं स्कूल जा रहा हूं' का इंग्लिश ट्रांसलेशन नहीं कर सके हेडमास्टर, SDO ने ली क्लास

10-Jul-2022 01:43 PM

MOTIHARI: कहते हैं कि छात्रों का भविष्य उसके टीचर के हाथ में होता है। वे अपने ज्ञान से एक बच्चे की ज़िंदगी बना सकते हैं। लेकिन, बिहार के मोतिहारी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो सरकारी स्कूल के शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। दरअसल, एक सरकारी स्कूल में SDO जांच के लिए पहुंचे और हेडमास्टर जी से सवाल पूछना शुरू कर दिया। उन्होंने हेडमास्टर से 'मैं विद्यालय जाता हूं', 'मैं विद्यालय जा रहा हूं' का इंग्लिश ट्रांसलेशन पूछ लिया तो हेडमास्टर जी ने मौन धारण कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने स्कूल के एक और टीचर से जलवायु और मौसम के बीच अंतर पूछा तो वे सवाल घुमाने लगे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 



मामला जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल का है। दरअसल, एसडीओ रविंद्र कुमार बीते दिनों कुछ स्कूलों में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वह चैता पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गए बच्चों को पढ़ा रहे एक सहायक शिक्षक मुकुल कुमार से पूछा कि जलवायु, मौसम और पर्यावरण के बीच क्या अंतर है? शिक्षक सही जवाब नहीं बता पाए, जिसके बाद खुद एसडीओ ने टीचर सहित बच्चों को सरल भाषा में विस्तार से समझाया। 



हद तो तब हो गई, जब SDO रविंद्र कुमार ने स्कूल के हेडमास्टर विश्वनाथ राम के चैंबर में जाकर उनसे पूछा, ''आप किस सब्जेक्ट के टीचर हैं?'' जवाब में हेडमास्टर ने कहा, ''मैं अंग्रेजी और संस्कृत पढ़ाता हूं.'' SDO उनसे मैं विद्यालय जाता हूं', 'मैं विद्यालय जा रहा हूं' का इंग्लिश ट्रांसलेशन पूछने लगे तो हेडमास्टर जी ने इसका उत्तर नहीं बताया।