BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
28-Sep-2024 12:14 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार के सारण से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ खुद की जान ले ली है। अब फ्लैट से पांचों शव बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। मृतक बिहार के सारण जिले के रहने वाले हीरालाल हैं, जिन्होंने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। चारो लड़कियां दिव्यांग थीं। फ्लैट से शवों को बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रंगपुरी गांव में यह घटना घटी है। जहां बिहार के सारण जिले के रहने वाले हीरालाल अपनी बेटियों के साथ रह रहे थे। कारपेंटर का काम करके हीरालाल अपनी इन बच्चियों की परवरिश कर रहा था। शुक्रवार को हीरालाल व उनकी चार बेटियों के शव बरामद हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस हीरालाल के फ्लैट पहुंची. फ्लैट का ताला तोड़कर पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।
मृतकों में हीरालाल (50 वर्ष) व उनकी चार बेटियां नीतू, निशि,नीरू और निधि शामिल है। चारो की उम्र 8 से 18 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। जब पड़ोसियों को बदबू का एहसास होने लगा तो पुलिस को जानकारी दी गयी। जिसके बाद फ्लैट का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस इस मौत मामले की जांच कर रही है।
इधर, प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका है. पड़ोसियों के बीच चर्चा है कि हीरालाल की पत्नी की मौत गंभीर बीमारी की वजह से हो गयी थी. उसकी चारो बेटियां दिव्यांग थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। अकेले ही हीरालाल अपनी बेटियों की देखरेख करता था. माना जा रहा है इस वजह से परेशान होकर बेटियों के साथ उसने जान दे दी होगी। हालांकि मौत मामले की जांच की जा रही है।