अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली
31-Mar-2022 10:04 AM
PATNA : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। देश भर में महंगे पेट्रोल से लोग परेशान हैं, लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। इस बीच बीते 10 दिनों से तेल की कीमतों पर महंगाई की मार जारी है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
बिहार में भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत 111.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.68 रुपये प्रति लीटर है। वहीं भागलपुर में पेट्रोल के दाम 113.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.00 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दरभंगा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 112.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 97.29 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मधुबनी में पेट्रोल की कीमत 113.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.96 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है।
गौरतलब है कि बीते 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए थे। 22 मार्च से अब तक हर रोज कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल 6.40 रुपए महंगा हो चुका है। इंटरनेशनल बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट के बावजूद राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जानकारों के मुताबिक फिलहाल पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है।