5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
11-Apr-2022 03:24 PM
PATNA: पेट्रोल-डीजल के मूल्य में हुई वृद्धि से लोग काफी परेशान हैं। लोगों की नजरें केंद्र और राज्य सरकार पर टिकी हुई है। इस संबंध में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया तब उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन राज्य सरकार राहत देने की स्थिति में नहीं है।
जनता दरबार के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहा हैं। जिसे लेकर लोगों का परेशान होना स्वाभाविक है। तत्काल राज्य सरकार के पास संसाधन नहीं है कि अभी कुछ किया जा सके।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी कुछ महीने पहले ही राहत दी गयी थी। लेकिन दाम अचानक इतना बढ़ जाता है कि तत्काल हमलोगों के पास संसाधन कहां है कि हमलोग अभी तुरंत कुछ कर सकते है। यह तो पूरे देश का मसला है।
सीएम ने कहा कि तत्काल ऐसा नहीं है कि इसे लेकर हर रोज सोचा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पर सोचेगी। दाम बढ़ता है तो समस्या तो हो ही जाती है लेकिन यह हो सकता है कि कुछ देर के बाद स्थिति सामान्य हो जाए। अभी इसके बारे में कुछ कहना संभव नहीं है।
वही जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जातीय जनगणना कुछ दिनों के बाद होगी। इस पर हमलोगों की आपस में बात चल रही है। वहीं कोरोना के सवाल का कहा कि कोरोना का जांच अभी भी की जा रही है और कोरोना से राज्य में जितने लोग भी हताहत हुए हैं। सभी के परिवार को आर्थिक सहायता राज्य सरकार मुहैया करा रही है।