जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
03-May-2022 03:20 PM
DESK : भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह हाल के कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। पहले पत्नी के साथ तलाक को लेकर और फिर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव से विवाद को लेकर वे सुर्खियों में हैं। पवन सिंह से विवाद के बाद खेसारी लाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई थी। अब पवन सिंह ने भी सीएम नीतीश से जातिवाद फैलाने वाले गानों को लेकर अपील की है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मुख्यमंत्री से बिहार में नया कानून लाने की अपील की है।
पवन सिंह लिखते हैं कि, 'बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का जहर बोया जा रहा है, उसपे अंकुश लगना चाहिए, नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है। भोजपुरी भाषायी कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आप चुकीं हमारे बिहार की आत्मा कि तरह हैं इसलिए आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शिघ्र कोई ऐसा कानून बिहार में लाने की कृपा करें।जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके।'
दरअसल, दरअसल पवन सिंह के एक फैन ने पिछले दिनों खेसारी लाल यादव को लेकर एक वीडियो शेयर किया और एक्टर की पत्नी और बेटी को लेकर गलत कमेंट किया था। जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई थी। इसके बाद अब पवन सिंह ने भी जातिवाद के खिलाफ नया कानून लाने की अपील मुख्यमंत्री से की है।
