बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jan-2020 11:23 AM
DESK : पत्नी को पति से ज्यादा जमीन से अधिक प्यार हो गया और उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया. पत्नी ठान कर बैठ गई है कि जबतक पति के पास अपना जमीन और घर नहीं होगा वह अपने मायके में ही रहेगी और पति से बात भी नहीं करेगी.
शुक्रवार को यह केस महिला आयोग में आया और यहां काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मामला रोहतास के अलीपुर का है. दंपत्ति की शादी 8 माह पहले ही हुई है. पति छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत है. शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी अपने मायके चली गई और मां के साथ रहने लगी.
पत्नी ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. ससुराल वालों पर उसने मायके की सम्पत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया है. जिस पर पति ने कहा कि मैं अपनी ससुराल की सम्पत्ति में एक भी पैसा नहीं लूंगा, इसके लिए मैं बॉन्ड भर कर दे सकता हूं. लेकिन मेरी पत्नी को मेरे साथ रहना होगा. इसके बाद भी पत्नी नहीं मानी और अपनी जमीन और मकान की बात पर अड़ी रही, जिसके बाद पति ने आयोग से फैसला करने की गुहार लगाई है. मामला की सुनवाई के बाद आयोग ने दम्पती को आपसी समझौते का मौका दिया है और मार्च में बुलाया है.