Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल विजय सिन्हा की चेतावनी के बावजूद बाज नहीं आ रहे राजस्व कर्मी, नीतीश के गृह जिले में 45 हजार घूस लेते निगरानी ने दबोचा Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया कुर्की-जब्ती का आदेश शिवहर में डकैती कांड का खुलासा: लूटे गये सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है
11-Aug-2020 03:53 PM
MUZAFFARPUR : कोरोना का कहर देशभर में जारी है. आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. लेकिन इन सब के बीच राहत की बात यह है कि कोरोना से जंग जीतने वालों की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है.
लेकिन कुछ लोगों में कोरोना का खौफ अभी भी भरा है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है. जहां पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव सुनते ही पति को हर्ट अटैक आ गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौत के बाद गांव वालों ने शव को एंबुलेंस से उतरने नहीं दिया और वापस गांव लेकर चले आए. सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची और स्थानीय मुखिया के सहयोग से जेसीबी से शव को दफनाया गया.
बताया जा रहा है कि सरैया प्रखंड के आनंदपुर गंगोलिया गांव के रहने वाले मुरलीधर ठाकुर की पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई, लहीं मुरलीधर की रिपोर्ट निगेटिव थी. पत्नी की रिपोर्ट सुनते ही उन्हें हर्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. मृतक के शव को एंबुलेंस से घर लाया गया. लेकिन पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के कारण यहां ग्रामीणों ने उनके शव को 7 घंटे तक एंबुलेंस से बाहर नहीं आने दिया. मृतक का बेटा जयपुर में रहता है. इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुची और स्थानीय मुखिया की मदद से शव को दफनाया गया.