ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

पत्नी की मौत के कुछ देर बाद ही पति की हुई मौत, साथ-साथ निकली अर्थी, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

पत्नी की मौत के कुछ देर बाद ही पति की हुई मौत, साथ-साथ निकली अर्थी, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

15-Dec-2021 07:34 PM

BETTIAH: बेतिया में बीमार पत्नी की मौत के कुछ ही देर बाद पति ने दम तोड़ दिया। घर से एक साथ पति-पत्नी का जनाजा निकला। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही पूरे गांव में मातम का माहौल है। घटना रामनगर प्रखंड के तौलाहा पंचायत की है। 


बेतिया के सिगड़ी मुड़िला गांव में एक दंपत्ति की अर्थी एक साथ घर से निकली। करीब 48 सालों का साथ आज टूट गया। बीमार चल रही पत्नी पहले मौत हुई। उसके बाद जब इस घटना की जानकारी पति को हुई तो वे सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ देर के भीतर ही उनकी भी मौत हो गयी। 


बताया जाता है कि 68 वर्षीय गिरिजा देवी की तबीयत खराब थी जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। मौत की खबर को 72 वर्षीय उनके पति श्यामलाल यादव बर्दाश्त नहीं कर सके और कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। आज दोनों की अर्थी घर से एक साथ निकाली गयी। शादी के समय एक साथ जीने मरने का वादा निभाने वाले दंपत्ति ने एक साथ दुनिया को छोड़कर चले गए।


 इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। गांव के लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो गांव वाले भी हैरान रह गये। सभी के जुबां पर यही बात थी कि दोनों का  जनम जनम का साथ था। जिस किसी को भी इस घटना की जानकारी हुई वे अंतिम दर्शन के लिए दरवाजे पर पहुंच गये। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार भी किया गया। 


बड़े बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी तो वहीं छोटे बेटे ने मां को मुखाग्नि दी। इस दंपति के चार बेटे और एक बेटी है। सभी पांच संतानों की शादी हो गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच कभी भी झगड़ा होते उन्होंने नहीं देखा था। आज एक साथ घर से दोनों की अर्थी निकाली गयी और एक साथ ही अंतिम संस्कार किया गया।