ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

पत्नी के बीमार होने पर मदद के लिए साली को घर ला रहा था जीजा, सड़क हादसे में दोनों की गई जान

16-Aug-2024 12:18 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्वी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक सड़क हादसे में जीजा साली की जोड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में दोनों की जान चली गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जीजा अपनी साली को लेकर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दिया जिसमें दोनों के दोनों मौत की नींद सो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना की छानबीन की जा रही है। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है।


बताया जा रहा है कि यह घटना सुगौली -रक्सौल सड़क पर सिकरहना नदी के पास हुई। एक ट्रक के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। यह हासदा बीती रात का बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में जिनकी मौत हुई उनकी पहचान पूर्वी चंपारण जिले के मलाही निवासी तेइस वर्षीय रनु कुमार और पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाने के गुदरा निवासी संध्या कुमारी (15) के रूप में की गयी है। दोनों आपस मे जीजा और साली थे।


मृतक रनु कुमार की शादी गुदरा निवासी भुवर महतो की पुत्री से करीब तीन साल पहले हुई थी। रनु कुमार की पत्नी का तबीयत खराब हो गई थी। वह काम करने चला जाता तो पत्नी को कोई देखने वाला नहीं रहता था। पत्नी की देख रेख के लिए वह अपनी साली संध्या कुमारी को मलाही लेकर जा रहा था। रास्ते में यह हादसा हो गया। रनु की बीमार बीवी का बुरा हाल हो गया है जिसकी बहन और पति दोनों की मौत हो गई है। उसे गंभीर सदमा लगा है।


उधर, लोगों की सूचना पर सिकरहना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है और वहीं दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस की ओर से एमवीआई को हादसे की जांच और कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।