ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर

पटना की सड़कों पर चुनावी साल में JDU ने लगाया पोस्टर, RJD से मांगा 15 साल का हिसाब-किताब

पटना की सड़कों पर चुनावी साल में JDU ने लगाया पोस्टर, RJD से मांगा 15 साल का हिसाब-किताब

02-Jan-2020 10:17 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : चुनावी साल में प्रवेश करते ही बिहार में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर एक पोस्टर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। जिसमें 15 साल बनाम 15 साल का हिसाब-किताब मांगा और दिया जा रहा है।पोस्टर से अचानक बिहार की सियासत में उबाल आ गया है। पोस्टर के जरिए आरजेडी के 15 साल के शासनकाल की याद दिलाते हुए उसका हिसाब-किताब मांगा जा रहा है वहीं जेडीयू अपने 15 साल के शासन का लेखा-जोखा पोस्टर के जरिए दे रहा है।


पोस्टर में एक तरफ लालू-राबड़ी को बात करते हुए दिखाया गया है और पीछे में लालटेन की लौ दिख रही है। साथ ही पोस्टर में गोली-बंदूक और खून खराबे का चित्रण किया गया है यानि पोस्टर के जरिए जंगल राज की याद दिलाने की कोशिश की गयी है जिसका जिक्र नीतीश की सत्ता बिहार में आने के बाद से लगातार किया जा रहा है।वहीं पोस्टर में दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार हाथ जोड़े बिहार में पिछले 15 साल के कथित सुशासन का हवाला देते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों के जरिए इन पन्द्रह सालों में बिहार में किस तरह सड़कें बनी और विकास के काम हुए सबका हवाला दिया गया है। 

बिहार में पोस्टर वॉर की परंपरा कोई नयी नहीं है। पोस्टर के जरिए विरोधियों पर हमला बोलने की परंपरा अब बिहार में जड़ जमाती चली जा रही है। इससे पहले बीते साल के आखिरी महीने में भी जेडीयू की तरफ से ही इसी तरह का पोस्टर लगाया गया था जिसमें 15 साल बनाम 15 साल का जिक्र किया गया था। जिसमें भय बनाम भरोसा लिखते हुए राजद की तुलना गिद्ध से की गई थी तो वहीं जदयू ने खुद को कबूतर, यानि शांति का प्रतीक बताया था।अब मानें तो नया पोस्टर उसी का अपडेटेड वर्जन ही कहा जाएगा जिसके जरिए चुनावी साल में जेडीयू ने चुनावी जंग का एलान कर दिया है।