अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Mar-2021 07:39 AM
PATNA : होली के पहले पटनावासियों को आज बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. पटना के आर ब्लॉक गोलंबर से जीपीओ गोलंबर को जोड़ने वाला फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है.आज शाम चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. इस फ्लाईओवर के चालू होते ही कंकड़बाग के चिरैयाटांड़-करबिगहिया से विधानसभा और वीरचंद पटेल पथ की कनेक्टिविटी एलिवेटेड हो जाएगी.
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की तरफ से फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है. इस फ्लाईओवर के चालू होते ही लोगों का भारी जाम से मुक्ति मिल जाएगी. हार्डिंग रोड पर विधानसभा के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ने के बाद आप ऊपर से ही पटना जंक्शन के सामने से कंकड़बाग या करबिगहिया निकलना आसान होगा.
इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ होकर पटना क्लब के सामने से फ्लाईओवर पर चढ़िए और फिर पटना जंक्शन या कंकड़बाग निकलिए. फ्लाईओवर के इस नए रास्ते से कंकड़बाग इलाके से आने वाले लोगों को सचिवालय, सोन भवन, इनकम टैक्स, BSNL ऑफिस, आवास बोर्ड, निर्वाचन आयोग और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने-जाने में बहुत आसानी होगी.