चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
16-Mar-2021 07:50 PM
PATNA : राजधानी पटना में एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में लड़की अश्लील डांस करती हुई दिख रह है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के प्रतिष्ठित पटना यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का है. अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पटना यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है.
गौरतलब हो कि पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेज या हॉस्टल में यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी बार बालाओं के साथ डांस करने और मौज उड़ाने का मामला सामने आ चुका है. सरस्वती पूजा या अन्य त्योहारों के अवसर पर कॉलेजों और छात्रावासों में बार बाला और नर्तकियों को डांस करने के लिए छात्र बुलाते रहे हैं. जो ताजा वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पटना यूनिवर्सिटी के आंबेडकर छात्रावास का है.
वायरल वीडियो में लड़की कम कपड़ों में अर्धनग्न होकर स्टेज पर डांस करती हुई दिख रही है. वीडियो में अश्लील गाना भी सुनाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि कम कपड़ों में एक बार बाला डांस कर रही है और छात्र उस पर सिगरेट का धुआं उड़ा रहे हैं. वायरल वीडियो में कई लोग दिखाई दे रहे हैं, जो सिगरेट पी रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पटना यूनिवर्सिटी प्रशासन ने संज्ञान लिया है.
यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. रजनीश कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के आदेश दिए गए हैं. प्रथमदृष्टया मामला पुराना लग रहा है और ये आंबेडकर नहीं किसी दूसरे छात्रावास का है. वैसे छात्रावास अधीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. जांच के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि वास्तव में यह मामला कहां का है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर मामला पटना विवि के किसी कॉलेज या हॉस्टल का होने की बात सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर समुचित कार्रवाई की जाएगी.