Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
28-Jan-2021 05:58 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना के बावजूद NH-30 पर अब भी रफ्तार का कहर जारी है। पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र के बुद्धदेव चक गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग भी घायल हो गए। वही इस घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार हो गया।
पटना के NH-30 पर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब गैस लदे एक टैंकर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दौरान कोल्ड ड्रिग्स कंपनी का एक कर्मचारी ऑटो की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा फतुहां पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो सवार दो अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। हंगामा और आगजनी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों का गुस्सा शांत कराया। मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की राशि सौंपी गई। जिसके बाद एनएच-30 पर यातायात बहाल कराया गया। मृतक की पहचान मनेर निवासी संजय यादव के रूप में की गई जो कोल्ड ड्रिग्स फैक्ट्री में लोडिंग के लिए आया था और अपने ट्रक को खड़ा कर वह पैदल किसी काम को लेकर जा रहा था तभी अचानक वह इस हादसे का शिकार हो गया।