मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-Jul-2022 11:44 AM
PATNA : पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों द्वारा RSS की तुलना PFI से किए जाने के बाद बिहार की राजनीत एक बार फिर से गर्मा गई है। एसएसपी के विवादित बयान के बाद बीजेपी के तमाम नेता मानवजीत सिंह ढिल्लों की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े हुए हैं। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि RSS की तुलना PFI से करना बर्दास्त से बाहर है। वहीं उन्होंने जीतनराम माझी की पार्टी हम के द्वारा एसएसपी का समर्थन करने पर जमकर हमला बोला।
बचौल ने कहा है कि RSS विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। राष्ट्रीय स्वंयसेव संघ का क्या योगदान है यह देश और दुनिया जानती है। ऐसे में एक जिहाद को बढ़ावा देने वाले संगठन की तुलना आरएसएस से करना बर्दास्त से बाहर की चीज है। उन्होंने पटना एसएसपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों सार्वजनिक रूप से अपने बयान के लिए मांफी मांगें। बीजेपी विधायक ने कहा है कि जिस आरएसएस ने देश को अटल बिहारी बाजपेयी और नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री दिया उसकी तुलना PFI से करना कहीं से भी सही नहीं है। उन्होंने कहा कि एसएसपी का बयान बहुत ही निंदनीय है और इसपर बीजेपी चुप बैठने वाली नहीं है।
वहीं बचौल ने हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान द्वारा एसएसपी का समर्थन करने पर कहा कि जिसका जैसा चरित्र है वह वैसा ही काम करेगा। उन्होंने कहा कि दानिश रिजवान कम्युनल आदमी हैं। दानिश रिजवान की सोच इस्लाम और काफिर के आगे नहीं जा सकती है। दरअसल, हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने गुरुवार को एसएसपी मानजीत सिंह ढिल्लों के उस बयान का समर्थन किया था, जिसमें उन्होंने RSS की तुलना PFI से की थी।