ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पटना सोना लूटकांड में शामिल एक और शातिर अरेस्ट, दो लाख के इनामी को पुलिस ने दबोचा

26-Jun-2024 05:00 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के डाकबंगला चौराहे पर बीते सात मार्च को दिल्ली से पटना पहुंचे कारोबारी और उसके बेटे से बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लाख का सोना लूट लिया था। लूटकांड में शामिल दो लाख के इनामी बदमाश को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शातिर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है। पुलिस ने इसे पटना के गायघाट से गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बीते 7 मार्च को बेखौफ बदमाशों ने दिल्ली के एक कारोबारी अंसार अली से तीन करोड़ रुपए का सोना लूट लिया था। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के बेटे को गोली भी मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दिनदहाड़े लूट और गोलीबारी की घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था।


दिल्ली के स्वर्ण कारोबारी अपने बेटे के साथ पटना पहुंचे थे। दोनों बाप-बेटा सोने से भरा बैग लेकर डाक बंगला की तरफ जा रहे थे। तभी फ्रेजर रोड में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक किया और कारोबारी के बेटे से सोने से भरा बैग लुटने लगे। जब कारोबारी के बेटे ने बैग देने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।


पुलिस इस मामले में अबतक कई बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। कांड में शामिल फरार अपराधी राजीव पटेल के ऊपर पुलिस ने दो लाख का इनाम रखा था। इसी बीच सोमवार को जानकारी मिली कि राजीव पटेल पटनासिटी के गायघाट में देखा गया है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और जाल बिछाकर राजीव पटेल को धर दबोचा।


राजीव पटेल उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित कठुआ रामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से करीब 800 ग्राम सोना, एक पिस्टल और गाड़ी को जब्त किया है। बरामद पिस्टल से ही सोना कारोबारी के बेटे को गोली मारी गई थी। पुलिस के मुताबिक, राजीव पटेल बिहार और यूपी में सोना लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। जालंधर में 10 किलों सोना लूट में भी वह शामिल था।