अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
26-Apr-2022 10:53 AM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। पटना में सीटीईटी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन देखने को मिला है। दरअसल, सातवें चरण में की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में देरी होने से नाराज सीटीईटी अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का आवास घर में निकले थे लेकिन पुलिस ने इन्हें सचिवालय के पास रोक लिया है।
आपको बता दें कि बिहार में फिलहाल छठे चरण की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है। सातवें चरण की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर फिलहाल सरकार इस बात का इंतजार कर रही है कि छठे चरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। कोर्ट की तरफ से आदेश देने के बाद एक बार फिर से शेड्यूल जारी करना पड़ा है। ऐसे में सातवें चरण के नियोजन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे सीटीईटी अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब देने लगा है।
सीटीईटी अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार और विभाग की तरफ से उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है ।जब भी वह सातवें चरण की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सवाल पूछते हैं तो बस एक ही जवाब मिलता है कि छठे चरण की प्रक्रिया पहले पूरी होगी उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। पिछले दो-तीन सालों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और आगे बढ़ने से मना कर दिया है।
आक्रोशित अभ्यर्थियों का कहना था कि मां-बाप ने किसी तरह से पढ़ा लिखाकर इस काबिल बनाया। उनका कहना था कि मां-बाप जब बच्चों को पढ़ाते हैं तो उन्हें उम्मीद होती है कि पढ़ लिखकर उनके बच्चे एक दिन बुढापे का सहारा बनेंगे, नौकरी लगने की आश में मां भी गुजर गई लेकिन नौकरी नहीं मिली। अभ्यर्थियों ने सरकार से नियोजिन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर नियुक्त करने की मांग की है।