ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

पटना: शादी के लिए घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका, लड़की को स्टेशन पर छोड़कर फरार हुआ बॉयफ्रेंड, ऐसे आया मामले में ट्विस्ट

24-Jul-2022 10:48 AM

PATNA : प्रेम कहानी का एक नया मामला राजधानी पटना से आया है, जहां प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाने के बाद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दरअसल, लंबे समय से दोनों का अफेयर चल रहा था। प्रेमी ने शादी की बात कर प्रेमो को घर से भगा लिया। लेकिन, इसके बाद जो हुआ वो सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 



दरअसल, प्रेमी प्रेमिका को स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। प्रेमी मोकामा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 25, सिसौनी के रहने वाले अशोक महतो का बेटा सन्नी कुमार है, जबकि प्रेमिका वार्ड संख्या 27 मोकामा घाट के रहने वाले कन्हैया चौधरी की बेटी प्रियंका कुमारी बताई जा रही है। दोनों ने साथ रहने का मन बनाया लेकिन परिवारवालों को ये रिश्ता मंज़ूर नहीं था, जिसके बाद प्रेमी-प्रेमिका घर से भाग निकले। 



इसके बाद लड़के के घरवाले लगातार उसे फ़ोन करने लगे, जिसके बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को मोकामा स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस भी लड़की की खोजबीन में निकली और लड़की को थाने से बरामद किया। इसके बाद भी लड़की के घर वाले शादी की ज़िद कर रहे थे। काफी हंगामे के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों परिवार को समझाया-बुझाया और दोनों की शादी करा दी गई।