दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप
27-Mar-2022 08:02 AM
PATNA : हवाई यात्रियों के लिए आज एक अच्छी खबर। कोरोना संकट के बाद आज से पहली बार अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं को नियमित कर दिया गया है। महामारी से उबरने के लगभग 2 साल बाद आज से सभी इंटरनेशनल फ्लाइट पूरी तरीके से अनियमित कर दी गई है। देश के सभी एयरपोर्ट और एयरलाइन कंपनियों को इसके लिए पहले ही दिशा निर्देश जारी किए जा चुके थे और अब अंतरराष्ट्रीय उड़ान का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। हवाई सफर के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन अब नहीं करना होगा।
फ्लाइट नियमित होने के बाद भारतीय एयरलाइन कंपनियों के साथ-साथ अमीरात, वर्जिन और अटलांटिक समेत अन्य विदेशी एयरलाइन कंपनियों में भी उत्साह देखा जा रहा है। डीजीसीए के मुताबिक 40 देशों की 60 एयरलाइन हो तो हर हफ्ते 1700 से ज्यादा फ्लाइट को संचालित करने की इजाजत दे दी गई है। कोरोना संकट की वजह से सरकार ने साल 2020 के मार्च महीने में अंतरराष्ट्रीय से विमान सेवाओं को निलंबित करने का फैसला किया था। कई तरह की बंदिशें लागू की गई थीं। जुलाई 2020 में एयर बबल सिस्टम के तहत भारत और 37 देशों के बीच विशेष उड़ानें संचालित होती रही लेकिन अब इसे नियमित किया गया है।
बिहार के हवाई यात्रियों के लिए भी एक अच्छी खबर है। पटना से जयपुर और वाराणसी के लिए अब सीधी विमान सेवा की शुरुआत की जा रही है। स्पाइसजेट के साथ इंडिगो ने जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जयपुर और वाराणसी के लिए आज रविवार से पटना के लिए विमान सेवा शुरू हो रही है। पटना से जयपुर के लिए दो-दो फ्लाइट उपलब्ध होगी।