ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / साल से पहले दिन पटना से दिल्ली जाने वाले हुए निराश, 9 फ्लाइट...

साल से पहले दिन पटना से दिल्ली जाने वाले हुए निराश, 9 फ्लाइट हुई रद्द

01-Jan-2022 11:06 AM

PATNA : नए साल के पहले दिन पटना से दिल्ली जाने वाले पैसेंजर को निराश होना पड़ा. शनिवार सुबह से लेकर दोपहर तक कुल 9 फ्लाइट रद्द हुई है. इसमें 5 फ्लाइट पटना आने वाली और 4 फ्लाइट पटना से जाने वाली शामिल हैं. रद्द किए गए सात फ्लाइट गो एयर के हैं और 1 फ्लाइट विस्तरा की है. यह सभी फ्लाइट दिल्ली और पटना के बीच की है.


आज नए वर्ष पर कई लोग पटना से दिल्ली जाने का प्लान बना रहे थे, फ्लाइट रद्द होने से उन्हें निराश होना पड़ा. वहीँ कुछ फ्लाइट लेट भी है. पटना से बेंगलुरु जाने वाली गो एयर की G8-273 आज 1 घंटे लेट हो गई है. दोपहर 2:45 की जगह बदले हुए समय 3:45 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी.


दिल्ली से आने वाली विस्तरा की UK-717 कैंसिल हो गई है. पटना में सुबह 10:05 बजे इस फ्लाइट के पहुंचने का टाइम था, पर आज इसे कैंसिल का दिया गया है. दिल्ली से ही आने वाली गो एयर की G8-143 भी कैंसिल हो गई है. सुबह 10:40 बजे इस फ्लाइट का पटना पहुंचने का वक्त था. 


सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु से पटना आने वाली गो एयर की ही G8-873 भी कैंसिल हो गई है. यह लगातार दूसरा दिन है, जब इस फ्लाइट को कैंसिल किया गया है. दोपहर 12:20 बजे दिल्ली से आने वाली गो एयर की G8-2511 की भी कैंसिल हो गई.


वहीं, दोपहर बाद 3 बज कर 35 मिनट पर दिल्ली से ही पटना आने वाली गो एयर की G8-231 को भी कैंसिल कर दिया गया.