बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
28-Jan-2020 08:16 AM
PATNA: कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 12वीं में पढ़ने वाली रामकृष्णा नगर के एनटीपीसी कॉलोनी की छात्रा तीन दिन से लापता है. आखिरी बार वह अपने घर से कॉलेज एडमिट कार्ड लाने के लिए निकली थी. छात्रा का मोबाइल भी ऑफ आ रहा है.
छात्रा ने आखिरी बार अपने भाई और मंगेतर को प्लीज हेल्प मी का मैसेज किया था और उसके दो घंटे बाद ही उसका फोन ऑफ हो गया और उसका कुछ पता नहीं चल रहा.
लापता छात्रा के पिता ने पत्रकार नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. परिजन किसी अनहोनी को लेकर डरे हुए हैं. पिता ने बताया कि दो मार्च को उसकी शादी होनी थी. शनिवार को कॉलेज गई बेटी ने अपने पिता को 4 बजे फोन किया था और कहा कि एडमिट कार्ड मिलने में देर हो रहा है अभी और समय लगेगा. कुछ देर बाद फिर से उसने अपने पिता को फोन किया और कहा कि सिर दर्द हो रहा है और दिमाग काम नहीं कर रहा है. उसके कुछ देर बाद उसने मंगेतर और भाई को प्लीज हेल्प मी का मैसेज किया. घर वाले फोन करते रहे पर उसने फोन रिसीव नहीं किया और फिर फोन ऑफ हो गया. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है. कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी देखा गया पर कुछ पता नहीं चल सका है.