BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
11-Feb-2022 02:53 PM
PATNA : पटना में शुक्रवार को एक शिक्षिका ने स्कूल में जमकर ड्रामा किया. जानकरी के अनुसार शिक्षिका और प्रधान शिक्षक के बीच जमकर कहासुनी हुई. जिसमें प्रधान शिक्षक का कहना है कि उन्होंने शिक्षिका को लगातार लेट आने पर टोका था, तो दूसरी तरफ शिक्षिका का कहना है कि प्रधान शिक्षक ने उनके साथ अश्लील हरकत की. लेकिन मामला यहीं तक नहीं हैं. शिक्षिका के फोन करते ही बिहार पुलिस में तैनात उसका पति साथ में सर्विस रिवाल्वर लेकर स्कूल में आ पहुंचा. और प्रधान शिक्षक को रिवाल्वर दिखाकर धमकी देने लगा.
इसके बाद जमकर बवाल हुआ. दूसरी तरफ जब पति को पता चला की वीडियो बनाया जा रहा है तो तुरंत बात पलट दी. मामला पटना के नजदीक बिहटा प्रखंड के पहाड़पुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है. उक्त स्कूल में प्रधान शिक्षक के पद पर तैनात जितेंद्र कुमार सिंह हैं. विद्यालय में प्रिया कुमारी नाम की एक शिक्षिका तैनात हैं, जिनके पति बिहार पुलिस में कार्यरत बताए जा रहे हैं.
जानकरी के अनुसार प्रिया कोरोना काल में अक्सर स्कूल में लेट आ रही थीं. इसी बात को लेकर प्रधान शिक्षक ने उनसे शिकायत की. शिकायत के बाद प्रिया कुमारी बायल करने लगी. वह अपने पति सह बिहार पुलिस में तैनात अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी. वहीं को सिपाही पति अपनी रिवाल्वर के साथ स्कूल में आ धमका. स्कूल में आते ही शिक्षक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. रिवाल्वर निकाल कर कनपट्टी पर सटा दी और जान से मारने की धमकी देने लगा