ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / पटना समेत इन जिलों में सुबह से बारिश, अब बदलेगा मौसम का मिजाज़...

पटना समेत इन जिलों में सुबह से बारिश, अब बदलेगा मौसम का मिजाज़

27-Jul-2022 07:33 AM

PATNA : बिहार में लोग गर्मी की मार झेल रहे थे, लेकिन अब मौसम का मिजाज़ बदल गया है। आज सुबह से राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रहा है तो वहीं कई जिलों में बादल छाये हुए हैं। मानसून के एक्टिव होने से सबसे ज्यादा राहत किसानों को मिली है। आज पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, जहानाबाद में सुबह से बारिश हो रही है। 



मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश हुई, जिसमें गोपालगंज, अरवल, जहानाबाद, कैमूर, औरंगाबाद, गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर, वैशाली, सहरसा, भोजपुर, मधेपुरा समेत कई जिले शामिल हैं। गर्मी और उमस से त्रस्त लोगों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, राज्य के ज्यादातर जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई, जिसके कारण धान की रोपनी पर असर पड़ा है। 



पटना मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज यानी बुधवार को उत्तरी बिहार में मॉनसून संबंधी गतिविधियों में इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा। उत्तरी हिस्से में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दक्षिण बिहार, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और मध्य बिहार में भी कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी हो सकती है।