बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
05-Mar-2020 07:15 AM
PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार और शुक्रवार को आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि बिहार के कई हिस्सों में ओले भी पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय के तटवर्ती क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। जिसके साथ ही साथ बिहार में भी कई जगहों पर ओले पड़ेंगे। पाकिस्तान के तटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ रुख कर रहा है जिसकी वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, हरियाणा, पंजाब में रात से ही बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। इसका असर बिहार में आज दोपहर बाद दिखेगा।
बिहार और यूपी में तेज हवा के साथ बिजली कड़कने बारिश और ओले गिरने की आशंका है हालांकि बुधवार को राजधानी में लोगों ने गर्मी महसूस की। राजधानी पटना का तापमान बुधवार को अधिकतम 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम का पारा 18.3 डिग्री रहा। मौसम का मिजाज बदला तो एक बार फिर से पारा नीचे जाएगा।