ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / बिहार में आज भी बादलों का बसेरा, लगातार बदल रहा मौसम

बिहार में आज भी बादलों का बसेरा, लगातार बदल रहा मौसम

24-Mar-2021 07:20 AM

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक तरफ जहां गर्मी अपना असर दिखाने लगी है वही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवा के कारण आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। राज्य के ज्यादातर इलाकों में आज बादलों का बसेरा रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवा के टकराव की वजह से आंशिक रूप से बादल छाए हुए रहेंगे। 


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक राज्य में तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। कभी तापमान में वृद्धि हो रही है तो कभी पारा नीचे की तरफ जा रहा है। मौसम का बदलता मिजाज मार्च महीने के आखिर तक बने रहने की उम्मीद है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


मौसम की जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट के मुताबिक बीते साल लॉकडाउन की वजह से कार्बन के उत्सर्जन में भारी कमी आई है। लॉकडाउन के कारण साल 2019 की तुलना में 2020 में कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 17 फ़ीसदी की कमी आई है। कार्बन उत्सर्जन में कमी का असर वातावरण पर पड़ रहा है।