ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / मार्च के आखिर में पटना का पारा गरम, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

मार्च के आखिर में पटना का पारा गरम, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

23-Mar-2021 07:20 AM

PATNA : मार्च महीने के आखिरी दिनों में गर्मी में राजधानी पटना समेत बिहार के लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। सोमवार को बिहार में मौसम का मिजाज बेहद कड़ा देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में पारे में 2 डिग्री की वृद्धि हुई। पटना में गर्मी में पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते साल मार्च महीने में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा था। 


सूबे में अधिकतम तापमान भागलपुर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले एक दो दिनों तक गर्मी का यही रुख जारी रहेगा। पटना में शुष्क हवाओं के कारण आद्रता 31 फीसदी तक पहुंच गई है। गया में गर्मी तो रही लेकिन यहां पारा कम रह गया का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। 


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक के पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से सूबे में पारा लगातार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में हुई वृद्धि की वजह से सामान्य से 4 डिग्री ऊपर तक तापमान जा पहुंचा है और अगले 24 घंटे में इसमें बहुत ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद मौसम का रुख थोड़ा नरम हो सकता है।