चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
08-Apr-2021 08:19 PM
PATNA : पटना समेत बिहार के कई स्थानों पर कोराना वैक्सीन का स्टॉक कम पड़ गया है. कई जिलों में वैक्सीन है ही नहीं. वहीं पटना में भी स्टॉक कम पड़ने के कारण चुनिंदा लोगों को ही वैक्सीन दी गयी. बिहार सरकार को वैक्सीन के नये खेप का इंतजार है. अगर भारत सरकार से नयी खेप नहीं पहुंची तो कल से स्थिति औऱ खराब होगी. दरभंगा में वैक्सीनेशन का काम पूरी तरह ठप हो गया है.
पटना में कम पड़ गया वैक्सीन
राजधानी पटना में कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण गुरूवार को वैक्सीनेशन का काम थम गया. जिला प्रशासन ने स्टॉक में कम वैक्सीन होने के कारण सिर्फ उन्हें वैक्सीन दिया जो दूसरा डोज लेने आये थे. पहला डोज लेने आये लोगों को दूसरे दिन आने को कहा गया. दानापुर के रेलवे अस्पताल में वैक्सीन पूरी तरह खत्म होने के कारण आज वैक्सीनेशन का काम नहीं हो पाया. हालांकि कुछ अस्पतालों में पहले से स्टॉक मौजूद था लिहाजा वहां वैक्सीनेशन का काम चला. लेकिन पटना जिले के वैक्सीनेशन भंडार में स्टॉक लगभग खत्म होने पर है.
वैक्सीनेशन का शेड्यूल बदला
स्टॉक कम पड़ जाने के कारण पटना में वैक्सीन लेने वालों का शेड्यूल बदल दिया गया है. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मीडिया को बताया कि वैक्सीन के स्टॉक में कमी होने के कारण पहली डोज लेने वालों की अपेक्षा दूसरी डोज वालों को वरीयता दी गई है. जिला प्रशासन बैठक कर वैक्सीनेशन के शेड्यूल के बारे में फैसला ले रहा है. हालांकि रात तक वैक्सीन की नयी खेप पहुंचने की उम्मीद है.
दरभंगा में वैक्सीन खत्म
उधर, दरभंगा में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो गया है. इसके बाद डीएमसीएच सहित कई केंद्रों पर टीकाकरण ठप हो गया है. पहले से वितरित की गयी वैक्सीन का स्टॉक कुछ सेंटर पर मौजूद है. उन सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है. दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ. एसके सिन्हा ने वैक्सीन का स्टॉक समाप्त होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा है कि एक सफ्ताह में वैक्सीन के आने की संभावना है.