ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

पटना सहित कई जिलों में मौसम रहेगा सुहाना, जानें आपके जिले का हाल

24-May-2023 07:09 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राज्य के लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी पटना समेत राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। इसी कड़ी में अब मौसम विभाग ने बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है।


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना समेत कई जिलों में बुधवार को बूंदाबांदी तो कई जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, अररिया और किशनगंज में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पटना में  बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी होगी और आकाश में बादल छाये रहेंगे। इसके साथ ही गुरुवार को पटना में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है। 


जानकारी हो कि, मंगलवार को हुई बारिश के कारण पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज रहा। पटना में कई स्थानों पर सुबह 10.30 फिर 11.30 के आसपास बूंदाबांदी हुई। वहीं, 1 बजे दिन में मौसम साफ हुआ और धूप निकली। लेकिन धूप में तल्खी नहीं थी ।


इधर, मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण बिहार और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके साथ ही एक ट्रफ समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बिहार छत्तीसगढ़ की ओर गुजर रहा है। जिसके कारण अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर एवं दक्षिण-पूर्व भागों, दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम वर्षा होगी। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है।