ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / पटना रिंग रोड का सपना होगा पूरा, फर्स्ट फेज के लिए टेंडर जारी

पटना रिंग रोड का सपना होगा पूरा, फर्स्ट फेज के लिए टेंडर जारी

30-Jul-2020 05:32 PM

PATNA : पटना रिंग रोड का सपना अब पूरा होने की राह पर है। पटना रिंग रोड के फर्स्ट पेज के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फर्स्ट पेज में कन्हौली और रामनगर के बीच सड़क का निर्माण होना है। 39 किलोमीटर लंबी 6 लेन वाली सड़क अत्याधुनिक तकनीक से बनवाई जाएगी। 


राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के 2 साल के अंदर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा।  इस प्रोजेक्ट पर 823 करोड़ रुपए का खर्च आना है। नंदकिशोर यादव ने कहा है कि पटना रिंग रोड में बिहटा के पास स्थित कन्हौली से लेकर सभी सदिसोपुर, नौबतपुर, डुमरी होते हुए पटना मसौढ़ी पथ पर लखना से गुजरते हुए रामनगर तक रिंग रोड की सड़क जाएगी। 


रिंग रोड के निर्माण से आरा और बिहटा की तरफ से आने वाली गाड़ियों को अब पटना शहर में प्रवेश किए बगैर गया, जहानाबाद और मोकामा होकर भागलपुर के साथ-साथ उत्तर बिहार जाने का आरामदायक रास्ता मिल जाएगा। जाम से भी निजात मिलेगी। पटना के लोगों को भी इन अतिरिक्त वाहनों के बाहर ही बाहर निकल जाने से जाम से मुक्ति मिलेगी।