ब्रेकिंग न्यूज़

अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन

Home / news / पटना: राजीव नगर मामले पर पप्पू यादव का बयान- छोड़ेंगे नहीं, अंतिम तक...

पटना: राजीव नगर मामले पर पप्पू यादव का बयान- छोड़ेंगे नहीं, अंतिम तक लड़ेंगे

08-Jul-2022 12:53 PM

PATNA: राजधानी पटना के राजीव नगर मामले को लेकर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की लड़ाई अब भी जारी है। पप्पू यादव ने कहा है कि जिन लोगों के घर पर बुलडोज़र चलाया गया है, उनके लिए उपमुख्यमंत्री मुआवजा की घोषणा करें। उन्होंने कहा है कि 14 तारीख को अगली सुनवाई के दिन हमारे भी वकील मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा है कि मैं हाई कोर्ट से आग्रह करूंगा कि पिछले 25 सालों से जिन सीओ, दरोगा सहित जितने भी कर्मचारी की पोस्टिंग थी, उनके संपत्ति की जांच की जाए और उनकी संपत्ति छीनी जाए। 



पप्पू यादव ने कहा कि राजीव नगर में बिना किसी चेतावनी के उस दिन लाठीचार्ज किस कानून के तहत किया गया? सुबह-सवेरे घर में महिलाएं सो रही थी, कई बच्चे भी थे, जिनके सपनों को पल भर में छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि मैं ये सवाल रखूंगा कि किसके आर्डर से आपलोगों ने लाठियां चलाई। इसको लेकर हम कोर्ट में एसपी और डीएसपी पर केस करेंगे। जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें घायल किया गया, हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं, अंतिम तक लड़ेंगे। 



पप्पू यादव ने मांग की है कि सारे अफसरों से पैसे वसूलकर पीड़ितों को दिया जाए, जिनके घरों को ध्वस्त किया गया है। पप्पू यादव ने आखिरी तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है। साथ ही पप्पू यादव ने कहा कि वे पीएम मोदी का घेराव करेंगे। दरअसल, पीएम मोदी 12 जुलाई को पटना आ रहे हैं। विशेष राज्य का दर्जा पर पीएम मोदी का घेराव करने की तैयारी है।