ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी Bihar News : लॉ एंड ऑडर बढ़ा हैं, सॉरी-सॉरी...लॉ एंड ऑडर घटा है ! सवाल सुनकर चिराग के विधायक व नीतीश के 'मंत्री' हो गए कंफ्यूज्ड... KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब

Home / news / पटना पुलिस पर शराब तस्कर पड़े भारी, ASI की करने लगे पिटाई तो...

पटना पुलिस पर शराब तस्कर पड़े भारी, ASI की करने लगे पिटाई तो भाग खड़े हुए साथी जवान

06-Sep-2020 07:30 AM

PATNA:  राजधानी के आर ब्लॉक रेलवे लाइन पर शराब तस्करों और पुलिस को बीच मुठभेड़ हो गया. इस दौरान तस्करों ने एएसआई को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. एएसआई की पिटाई देख साथी जवान भाग खड़े हुए. जिसके बाद तो तस्कर एएसआई को पैर में गोली मार दी. 

पुलिस पर भारी पड़े तस्कर

मीठापुर सब्जी मंडी के पास चाय पी रहे क्विक मोबाइल के जवानों को शराब उतरने की जानकारी मिली और वे गश्ती टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंच गए. मीठापुर रेलवे लाइन के पास से ही तस्करों को खदेड़ते हुए पुलिस आर ब्लॉक की तरफ बढ़ रही थी. इस दौरान शराब तस्कर शराब लेकर भागने लगे. जब एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा तो तस्कर को छुड़ाने के लिए आसपास के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और तस्कर को छुड़ा ले गए. 

पुलिस के गोली के सामने पथराव पड़ा भारी

पुलिस ने फायरिंग की भी, लेकिन तस्करों के पथराव भारी पड़ा. पुलिसकर्मी भागने लगे. लेकिन इस दौरान उम्रदराज एएसआई भाग नहीं सके और तस्करों ने उन्हें बंधक बना लिया और बेरहमी से पीट दिया. एएसआई की पिटाई देख साथी जवान फरार हो गए. पीएमसीएच में भर्ती कराने के बाद किसी दूसरे हॉस्पिटल में एएसआई को भर्ती कराया गया है. वही एक शख्स को गोली लगी है. उसका भी इलाज चल रहा है. वह जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकल गया है.