ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
27-Feb-2022 11:12 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां पुलिस कस्टडी में एक कैदी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। उसे छोड़ने के एवज में परिजनों से 20 हजार रूपए की मांग की गई। जब परिजनों ने पैसा नहीं दिया तो पुलिसकर्मियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और आनन फानन में उसे जेल भेज दिया। जेल में कैदी की हालत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और सभी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक कैदी की पहचान पटना सिटी के मालसलामी स्थित नूरुद्दीन गंज बिन टोली निवासी 31 वर्षीय लाल बहादुर महतो के रूप में की गई है।
मृतक के भाई ने बताया कि बीते 20 फरवरी को शराब पीने के आरोप में पुलिस ने लाल बहादुर महतो को गिरफ्तार किया था। उसे छोड़ने के लिए हरेन्द्र नाम के पुलिसकर्मी ने 20 हजार रूपए की मांग की और जब पैसे नहीं मिले तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर थाने ले गए। मृतक के परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मृतक लाल बहादुर महतो की मां ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने जबरन उनसे सादे कागज पर अंगूठे का निशान ले लिया है। उन्हें समझ में नही आ रही है कि उनसे सादे कागज पर अंगूठा क्यों लिया गया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है।
कैदी के परिजनों द्वारा आरोप लगाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कोई भी अधिकारी मामले में कुछ बोलने से बच रहा है। फिलहाल पुलिस ने मृतक कैदी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।