बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
08-Dec-2021 07:14 PM
PATNA : राजधानी पटना स्थित पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर आज से हड़ताल पर चले गए हैं. काउंसलिंग और बहाली नहीं होने से नाराज जूनियर डॉक्टरों ने सभी कामों को छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है. ओपीडी और वार्ड में सेवा देने का काम उन्होंने ठप कर दिया है. आज उन्होंने बैनर पोस्टर लेकर ओपीडी के बाहर प्रदर्शन भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक 2021 में नीट पीजी की परीक्षा पास हुए छात्रों की काउंसलिंग कर बहाली नहीं की जाएगी, तब तक पूरे बिहार में जूनियर डॉक्टर अपने काम का बहिष्कार करेंगे.
वहीं पीएमसीएच जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि देश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने वाली है. इस स्थिति में देश के सभी अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर की जरूरत पड़ेगी. लेकिन अस्पतालों में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है. ऐसे हालात में हम लोग कितना काम करेंगे. इसलिए जूनियर डॉक्टरों को बहाल करने की जरूरत है.