बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
06-Dec-2021 01:20 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना सिटी अनुमंडल स्थित खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी है. गोली फायरिंग में उक्त व्यक्ति, एक महिला यात्री और एक युवती घायल हो गए हैं. वहीं जी आर पी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए खुशरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा है. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बड़े अस्पताल मे रेफर किया गया है. पुलिस से घायल व्यक्ति की पहचान फतुहां निवासी सुनील कुमार के रूप में किया है. बताया जा रहा है कि सुनील ट्रेन से अपने घर फतुहा लौट रहा था. तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
घटना के संबध में बताया जा रहा है कि मेमू ट्रेन के मंझौली हाल्ट से खुलते ही एक यात्री को निशाना बनाकर दो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलते ही ट्रेन के कंपार्टमेंट में अफरातफरी का माहौल बन गया, लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान दोनों युवक गोलियां चलाते रहे. वहीं जब ट्रेन खुसरूपुर स्टेशन पहुंची तब ट्रेन की रफ्तार कम होते ही दोनों हमलावर ट्रेन से कूदकर भाग निकले.