ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Patna News: बच्चों के साथ शादी में जा रहे युवक के साथ मारपीट,...

Patna News: बच्चों के साथ शादी में जा रहे युवक के साथ मारपीट, पूर्व सांसद के बेटे के 2 बॉडीगार्ड के खिलाफ केस दर्ज

05-Dec-2024 10:37 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के राजीव नगर का एक दुकानदार अपनी दुकान बंद कर बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकल रहा था। तभी इसी दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर पूर्व सांसद के बेटे के बॉडीगार्ड ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित ने राजीव नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। 


दरअसल मामला पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के बेटे अभिमन्यु यादव के बॉडीगार्ड से जुड़ा है। उनके दो बॉडीगार्ड के खिलाफ मारपीट का मामला पटना के राजीव नगर थाने में दर्ज कराया गया है। दरअसल राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 के पास 4 दिसंबर की रात 9 बजे मारपीट की हुई थी। उस वक्त अभिमन्यु यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद थे। 


पीड़ित नंदन सिंह ने उनके दो बॉडीगार्ड के खिलाफ राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। घटना के संबंध में पीड़ित नंदन सिंह ने पुलिस को बताया कि वो बच्चों को लेकर एक शादी में जाने के लिए निकले थे। गाड़ी लगाकर वो अपनी दुकान बंद करने लगे। तभी पूर्व सांसद रामकृपाल यादव का काफिला उनकी गाड़ी के पास आकर रुकी।


वही नंदन सिंह की गाड़ी रोड पर खड़ी थी जिसे वो साइड करने चला गया तभी अभिमन्यू यादव के बॉडीगार्ड ने आकर कॉलर पकड़ लिया और अपशब्द कहने लगा। जब मैंने विरोध किया तो काफिले में शामिल 3-4 लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।  उस वक्त पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और उनके बेटे अभिमन्यु यादव गाड़ी में बैठे हुए थे। इस मामले के संबंध में राजीव नगर थानेदार ने बताया कि पीड़ित नंदन सिंह का मेडिकल कराया गया है। पीड़ित के आवेदन पर 2 बॉडीगार्ड पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।