बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
20-Jul-2022 12:22 PM
PATNA : किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को नेपाली नगर और दीघा के अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला। राजीव नगर मामले को लेकर टिकैत ने कहा कि बिना मुआवजा का किसी भी तरह का अधिग्रहण अवैध माना जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे ही किसी की ज़मीन नहीं ले सकती। इसके लिए सरकार को पहले मुआवजा देना होगा।
बिना मुआवजा के ज़मीन अधिग्रहण को अवैध माना जाएगा। सरकार को भी ये हक़ नहीं है कि वह किसी का घर तोड़ दे। दीघा के पूर्व मुखिया चंद्रवंशी सिंह ने उन्हें बुलावा भेजा था, जिसके बाद राकेश टिकैत ने नेपाली नगर और दीघा के अन्य इलाकों का दौरा किया। वहीं, दीघा के पूर्व मुखिया ने बताया कि आवास बोर्ड पिछले 48 सालों से जमीन पर कब्जा करने का दावा कर रहा है लेकिन किसान को आज तक मुआवजा नहीं दिया।
दीघा के पूर्व मुखिया चंद्रवंशी सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को मुआवजा दे तो किसान अपनी ज़मीन देने में विचार नहीं करेंगे। मामला अतिक्रमण का नहीं बल्कि मुआवजा का है। आवास बोर्ड और जिला प्रशासन लोगों को भ्रमित कर रहा है। आवास बोर्ड ने लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए जमीन अधिग्रहण किया था लेकिन सीआरपीएफ कैंप, सीबीएसई, राजीव नगर थाना के बीच जमीन का बंदरबांट कर दिया गया। राकेश टिकैत ने किसानों के हित में कई बातें कही।
राकेश टिकैत ने ये भी ऐलान कर दिया कि मैं किसानों के लिए लड़ाई लडूंगा। इसको लेकर टिकैत ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार को लेटर भी लिखा है। उन्होंने इतना तक कह दिया कि इसके लिए भविष्य में आंदोलन भी किया जा सकता है। किसानों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। राकेश टिकैत के साथ पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, समाजसेवी दिनेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।