बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
09-Aug-2021 07:19 AM
PATNA : पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गई है. निगम के साडे 6000 चतुर्थवर्गीय कर्मी आज से हड़ताल पर चले गए हैं. फिर से हड़ताल से राजधानी पटना में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है. पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने दैनिक कर्मियों की सेवा नियमित करने समान काम के लिए समान वेतन और 18000 रुपये मासिक मजदूरी का आदेश जारी करने जैसी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है.
निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मी इसके पहले भी या मांग करते रहे हैं. जब पिछली बार इन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया था. तो निगम के पदाधिकारियों ने मान मनौवल कर उन्हें मना लिया था. यह भरोसा दिया गया था कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा. लेकिन अब कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद एक बार फिर निगम कर्मियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है.
पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीके आजाद भारतीय और महासचिव नंद किशोर दास के मुताबिक के एजेंसी कर्मियों के साथ मनमाना बर्ताव किया जा रहा है. सेवा की कोई गारंटी नहीं है. एजेंसी मनमाने तरीके से कर्मियों को रखती और हटाती है. साथ ही साथ बोनस देने की घोषणा के बावजूद अब तक राशि नहीं दी गई. संघ ने दावा किया है कि सभी अंचल और जलापूर्ति शाखा के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.