ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय

Home / news / स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर से फजीहत, अब बिजली कंपनी निकाल रही है समस्या...

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर से फजीहत, अब बिजली कंपनी निकाल रही है समस्या का हल

17-Nov-2021 10:13 AM

पटना : बिहार में बिजली कंपनी अब स्मार्ट प्रीपेड मीटर की समस्या को दूर करने में जुट गई है. महीने की पहली तारीख को वास्तविक बिल को प्रदर्शित कराकर बिजली उपभोक्ताओं को संतुष्ट करने के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव करने की तैयारी चल रही है. माह पूरा होने तक बिजली खपत का बिल एक बार में मिल जाएगा. आपको बता दें कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बिल महीने की 30 तारीख तक हुई बिजली के खपत के आधार पर तैयार किया जाता है.


वहीं 26 तारीख तक यह बिल क्रमवार जारी किया जाता है. आपको बता दें कि पटना बिजली आपूर्ति प्रतिष्ठान में कुल 13 आपूर्ति प्रमंडल हैं. दरअसल 30 तक खपत होने वाली बिजली का बिल कंपनी 26  तारीख तक जारी करती है. इस वजह से बिजली उपभोक्ता काफी उलझन में रहते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक सभी आपूर्ति प्रमंडलों को विपत्र जारी करने के लिए दो दिन का समय दिया गया है.


लगातार आ रही लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए बिजली कंपनी बिलिंग सिस्टम में बदलाव करने की तैयारी में लगी हुई है. दरअसल कंपनी स्मार्ट प्रीपेड मीटर तो लगा रही है लेकिन व्यवस्था स्मार्ट नहीं बन पाई है. जिसके कारण उपभोक्ताओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.