ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला

Home / news / पटना में कोरोना से राहत नहीं : डॉक्टर समेत 10 मेडिकल स्टाफ संक्रमित,...

पटना में कोरोना से राहत नहीं : डॉक्टर समेत 10 मेडिकल स्टाफ संक्रमित, SBI कर बड़े अधिकारियों को भी कोरोना

08-Aug-2020 07:06 AM

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना वायरस के मामलों में राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को पटना में 517 नए मरीज मिले जिनमें डॉक्टर से लेकर एसबीआई के बड़े अधिकारी तक के शामिल हैं। पटना में जो नए मरीज पाए गए हैं उनमें फ्लू कॉर्नर के एक डॉक्टर समेत 10 मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। 


पटना स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जोनल इंस्पेक्शन ऑफिस में कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है। सोन भवन स्थित जेडआईओ के मुख्य प्रबंधक और दो मैनेजर पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के बाद तत्काल एसबीआई जेडआईओ को सेनेटाइज करने के लिए सील कर दिया गया है। अब सोमवार को यह दफ्तर खुलेगा। शुक्रवार को पटना के आईजी आई एम एस में 48 लोगों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां कुल 767 सैंपल की जांच की गई थी। पटना जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11916 हो गई है।


पटना के ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बाढ़ में 11 नए मरीज मिले हैं। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में 5, अथमलगोला में 2, बेलछी में 2 और बाढ़ पीएचसी में 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा मसौढ़ी और बिक्रम में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मसौढ़ी में एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि धनरूआ में 6 लोग पॉजिटिव मिले हैं। मनेर में 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। फतुहा में 4 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बिक्रम नगर पंचायत और प्रखंड क्षेत्र में 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।