Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
30-Jul-2020 08:04 AM
PATNA : लॉकडाउन के बीच राजधानी पटना में अपराधिक वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. पटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक बीसीए का छात्र था और उसे घर से बुलाकर अपराधियों ने गोली मार दी. घटना पटना के रामकृष्ण नगर इलाके के चांद मोड़ के पास हुई है. बीसीए के छात्र अरुण यादव को अपराधियों ने घर से बुलाया और फिर उसे गोली मार दी.
26 साल का अरुण एक प्रॉपर्टी डीलर बड़कू यादव का बेटा था. बड़कू यादव का परिवार राम कृष्णा नगर इलाके में रहता है. परिवार वालों का कहना है कि अरुण की हत्या किसी ने बड़ी साजिश के तहत कराई है. हालांकि उन्होंने खुद या फिर अपने बेटे से किसी की दुश्मनी की बात को खारिज किया है.
अपराधियों ने जब अरुण को गोली मारी उसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया अस्पताल में मौत से पहले अरुण ने इस बात की जानकारी दी कि राकेश नाम के एक लड़के ने उसे फोन कर घर से बुलाया था वह बाइक पर सवार होकर घर से निकला और तकरीबन आगे खड़े राकेश से उसकी मुलाकात हुई इसी बीच राकेश और बबला नाम के एक और लड़के ने उसे पकड़ लिया और पिस्टल निकालकर पेट में गोली मार दी बाद में वह दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. अरुण को बचाने की डॉक्टरों ने भरसक कोशिश की लेकिन बीती रात उसकी मौत हो गई.