बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
01-Feb-2021 08:51 PM
PATNA : पटना के बाईपास थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक गोदाम में दो करोड़ के शराब की बरामदी के बाद थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया है. थानेदार के साथ साथ स्थानीय चौकीदार को भी सस्पेंड किया गया है. लेकिन राजधानी में सरकार की नाक के नीचे शराब की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी के बाद डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई के बजाय सिर्फ शो कॉज पूछा गया है.
डीजीपी ने की कार्रवाई
पटना के बाईपास थाने के थानेदार मुकेश कुमार पासवान और चौकीदार लल्लू पासवान के खिलाफ ये कार्रवाई बिहार के डीजीपी ने की है. बिहार पुलिस के मद्यनिषेध शाखा की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक थाने के इतने करीब इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी से साफ है कि स्थानीय पुलिस ने घोर लापरवाही बरती है. इसके कारण थानेदार और चौकीदार को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है. वहीं पटना सिटी के डीएसपी अमित शरण से शो कॉज पूछा गया है.
गौरतलब है कि रविवार की रात उत्पाद विभाग ने बाईपास थाने के पास एक गोदाम में छापेमारी की थी. उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार रात आठ बजे पटना सिटी के मरचा-मरची गांव में मुर्गी दाना के गोदाम में छिपाकर रखी गई करीब चार हजार कार्टन शराब जब्त की. इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गयी है. उत्पाद विभाग इसे बिहार में अब तक शराब बरामदगी का सबसे बड़ा मामला मान रहा है. मौके से 6 लेबर और दो चालक गिरफ्तार कर लिये गये. वहीं, दो ट्रक समेत चार वाहन भी पकड़े गए हैं. पकड़े गए दोनों ट्रकों में शराब के कार्टन भरे थे.
गोदाम में हुई छापेमारी में दो करोड़ की शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने गोदाम मालिक और शराब कारोबारी रवि उर्फ अविनाश महतो को सोमवार को बेगमपुर से गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान पुलिस को उसके घर से चार लाख रुपये कैश व एक बोतल शराब मिली है. सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार शराब बंदी के पूर्व भी शराब बेचने का धंधा करता था. पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम उससे पूछताछ करने में लगी है.