ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / पटना में तेज रफ्तार का कहर : तीन वाहनों की टक्कर में एक...

पटना में तेज रफ्तार का कहर : तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

05-Feb-2022 08:11 AM

PATNA : शुक्रवार की देर शाम बिहटा थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के काली घाट के पास पटना-आरा मुख्य मार्ग NH 30 पे तेज रफ्तार का कहर दिखने को मिला. वही एक तेज रफ्तार बोलेरो को बचाने के क्रम में दो ट्रक की जोरदार आमने सामने से टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। इस घटना में एक ट्रक चालक की दबकर मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के उप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।


बोलेरो भी क्षतिग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से क्षतिग्रस्त ट्रक से घायल उप चालक को अस्पताल भेजा गया। तो दूसरी ओर दूसरे ट्रक के मृतक चालक के शव को लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत से बाहर निकाला गया। वहीं मृतक ट्रक चालक की पहचान बक्सर जिला का नया बाजार निवासी उमा यादव का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। दूसरे घायल की पहचान भोजपुर जिले के बिहियां गांव निवासी कपिलदेव साव का पुत्र उप चालक मिथलेश कुमार के रूप में की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार 12 चक्का ट्रक गेंहू लोड कर आरा से पटना की और जा रही थीं। वहीं पटना से माल लोड कर बिहटा के रास्ते होते हुये आरा जाने वाली 6 चक्का ट्रक जा रही थी. इसी क्रम में बिहटा से आरा जा रही एक बोलेरो ने 12 चक्के वाले ट्रक के सामने आ गई जो चकमा में आकर 12 चक्का ट्रक ने बोलेरो को मारते हुये 6 चक्के ट्रक में आमने सामने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 6 चक्का ट्रक की चालक की दबकर घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी और दूसरे ट्रक के उप चालक गंभीर रूप से जख्मी होकर ट्रक में फंस गया। वहीं मौके का फायदा उठाकर 12 चक्का ट्रक का चालक और बोलेरो पर सभी सवार गाड़ी को छोड़ फरार हो गये।


इस घटना की पुष्टि करते हुए बिहटा थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि तीन वाहनों की टक्कर में एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ट्रक का उप चालक घायल है जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल फरार बोलेरो चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है। तीनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। वहीं मृतक ट्रक चालक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।