ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना में रोड एक्सीडेंट, तेज रफ़्तार ट्रक ने डॉक्टर को रौंदा, स्पॉट डेथ...

पटना में रोड एक्सीडेंट, तेज रफ़्तार ट्रक ने डॉक्टर को रौंदा, स्पॉट डेथ

04-Jul-2021 10:30 AM

By Badal

PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला जब तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डॉक्टर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जामकर खूब बवाल काटा. 


घटना पटना सिटी दनियावां थाना क्षेत्र के तरौरा गांव के पास एनएच-30A की है. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर डॉक्टर कहीं जा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. इसके बाद डॉक्टर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. डॉक्टर की मौत के स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी कर खूब बवाल काटा. 


वहीं हंगामा कर रहे ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की. जाम के कारण NH-30 A पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दनियावां और शाहजहांपुर थाना की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की. पुलिस ने मृतक की पहचान नालन्दा जिला के चंडी नरसंडा निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में की है.