BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
11-Jan-2020 09:32 PM
By PANKAJ KUMAR
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी का अपहरण कर लिया. अपहृत व्यक्ति के भाई ने पुलिस में घटना की शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
स्वर्ण व्यवस्यायी को फोन कर बुलाया
घटना पटना के दानापुर इलाके की है. जहां एक स्वर्ण को अज्ञात अपराधियों ने किडनैप कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक अपहृत स्वर्ण व्यवसायी मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ डब्लू दानापुर के सुलतानपुर का रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि मुकेश अपने भाई के साथ मिलकर खड़ंजा रोड में ज्वेलरी की दुकान चलाता है. मुकेश के भाई राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उसका भाई लापता है. उसने बताया कि 11:50 बजे किसी कस्टमर ने फोन कर के आर्डर के लिए सगुना मोड़ बुलाया. उसके बाद भाई उसका रहस्मय ढंग से गायब हो गया.
अपराधियों ने उठाये 1.75 लाख के गहने
मां अलंकार ज्वेलर्स के मालिक मुकेश के भाई राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि हमारे भाई का अपहरण हो गया है. भाई ने बताया कि सुबह में उसको सगुना से किसी का फोन आया कि कोई ऑर्डर की बात करानी है. भाई आर्डर की बात करने गया लेकिन वह वापस नहीं लौटा. तकरीबन 3 बजे दोपहर को भाई का फोन आया कि भैया मंगल सूत्र और अंगूठी के साथ कुछ ज्वेलरी दे दीजियेगा. कुछ देर के बाद हमारे भाई के मोटरसाइकिल से दो आदमी हेलमेट पहने आये और लगभग एक लाख 75 हजार का सामान लेकर चले गए.
छानबीन में जुटी पुलिस
अपहृत स्वर्ण व्यवसायी मुकेश कुमार गुप्ता के भाई राकेश कुमार गुप्ता ने आगे बताया कि सामान लेकर जाने के बाद से भाई का मोबाइल बंद बता रहा है. उन्होंने दानापुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है. बता दें कि फुलवारीशरीफ के बेउर थाना इलाके के सब्जी मार्किट से एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. लेकिन पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया. बहरहाल इस मामले में भी पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.