Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
25-Jul-2020 08:14 PM
PATNA : पटना के पालीगंज में शादी समारोह के दौरान कोरोना का संक्रमण फैला कोरोना देश भर की सुर्खियां बन गई थी लेकिन अब पालीगंज से सटे पटना के मनेर में शव यात्रा के दौरान संक्रमण फैला है। मनेर के अंदर शव यात्रा में शामिल होने वाले 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मनेर में कोरोना के 36 नए मरीज पाए गए हैं जिनमें से 16 ऐसे हैं जो एक शव यात्रा में शामिल होने के दौरान संक्रमित हो गए।
मनेर से आई खबर के मुताबिक पिछले दिनों मनेर स्थित देवी स्थान से एक शव यात्रा निकली थी जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस शव यात्रा में शामिल होने वाले लोगों की बाद में तबियत बिगड़ने लगी। शव यात्रा में शामिल होने वाले कुल 38 लोगों की कोरोना जांच कराई गई जिनमें से 16 पॉजिटिव पाए गए। अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि 16 लोगों के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की फेहरिस्त लंबी हो सकती है। सही तरीके से जांच कराई जाए तो चेन लंबी हो सकती है। मनेर के बीडीओ चंदन कुमार का निजी चालक भी संक्रमित पाया गया है जबकि एक ग्रामीण चिकित्सक भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
आपको याद दिला दें कि पालीगंज में हुई शादी समारोह में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादाद लगभग डेढ़ सौ पहुंच गई थी। शादी में कोरोना संक्रमण के बाद दूल्हे की मौत हो गई थी और फिर इस मामले में संक्रमण की चेन काफी लंबी निकली।