25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jul-2024 10:37 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराबी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। उसके बाद पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंडारक प्रखंड के बाढ़ शहरी सरमेरा पथ पर कोंदी गांव में पुलिस गिरफ्त से शराब पीने के एक आरोपित को छुड़ाने के लिए लोगों ने मद्य निषेध विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने इस दौरान रोड़ेबाजी व हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद लोगों की भीड़ व आक्रोश को देखते हुए पुलिस को एक राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
वहीं, इस मामले में अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार आजाद के बयान पर पंडारक थाने में प्राथमिकी कराई है। जिसमें 50 अज्ञात को आरोपित किया गया है। वहीं, शराब मामले में गिरफ्तार युवक को जुर्माने के बाद कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस ने बताया कि देर शाम लगभग आठ बजे कोंदी पेट्रोल पंप के समीप शराब पीने की पुष्टि होने के बाद कोंदी वार्ड संख्या एक निवासी विकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। जब उसे थाने लाया जा रहा था तो उसके स्वजन व ग्रामीणों ने पुलिस टीम को जबरन रोक लिया और वाहन से आरोपित को उतारने का प्रयास करने लगे। जब टीम ने विरोध किया तो पथराव शुरू कर दिया गया। उसके बाद में फायरिंग भी की जाने लगी।
उधर, इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया युवक किसान है। वह खेत में खाना पहुंचा कर लौट रहा था, तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने स्वजन को सूचित किया। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण व स्वजन वहां जुट गए और छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इस संबंध में मद्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि लाठीचार्ज का आरोप बेबुनियाद है। ग्रामीणों ने रोड़ेबाजी के साथ फायरिंग भी की है। इस कारण आत्मरक्षार्थ जवान को एक राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।