ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / पटना : बेटा लाता था शराब, बाप करता था होम डिलीवरी, फोन पर...

पटना : बेटा लाता था शराब, बाप करता था होम डिलीवरी, फोन पर होता था ग्राहकों से डील

12-May-2020 11:26 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी है. सूबे के मुखिया ने शराब बेचने वाले और पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी प्रशासन को कह चुके हैं और शराब तस्करों पर कार्रवाई की भी जाती है. पर इसके बाद भी शराब तस्करों को कोई फर्क नहीं पड़ता. 

पटना पुलिस ने एक बाप-बेटे के गैंग को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों पटना में पुलिस की नाक के नीचे शराब का कारोबार कर रहे थे. गैंग में दोनों का काम डिवाइड है. बेटा दूसरे राज्यों से शराब लाता था तो बाप पटना में शराब की होम डिलीवरी कर शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखा रहा था. 

दोनों पटना में मीठापुर बी एरिया नहर पर कुआं गली में एक किराए के मकान में रहते थे. सारे ग्राहकों से फोन पर डील की जाती थी. इसके बाद शराब की होम डिलीवरी करने का जिम्मा बाप का होता था. दोनों की पहचान राजू कुमार उर्फ डड्डू और सूरज प्रसाद शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से विदेशी शराब की 104 बोतलें बरामद की है. लॉकडाउन के दौरान भी दोनों अपने धंधे को अंजाम दे रहे थे. इसी दौरान मीठापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक घर से शराब का कारोबार हो रहा है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों भागने लगे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और घर की तलाशी ली गई तो शराब की बोतलें मिली. पूछताछ में राजू ने बताया कि वह दूसरे राज्यों से शराब लाता था औऱ पिता  होम डिलीवरी करते हैं. ग्राहकों से सारी डील फोन पर ही की जाती थी.