ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना में भीषण सड़क हादसा, देवी दर्शन के लिए जा रहे पूरे परिवार...

पटना में भीषण सड़क हादसा, देवी दर्शन के लिए जा रहे पूरे परिवार की मौत

02-Apr-2021 10:52 AM

PATNA : बड़ी खबर पटना से है, जहां देवी दर्शन के लिए जा रहे पूरे परिवार की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है. इस हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे घर में कोहराम मच गया है. 

घटना पटना-बख्तियारपुर फोरलेन सड़क की है, जहां सालिमपुर थाना इलाके के जगदंबा स्‍थान के पास एक सड़क हादसे में स्‍कॉर्पियो सवार दंपती और उनकी बच्‍ची की मौत हो गई है. 

मृतक पटना जिले के ही बिहटा के रहने वाला थे.मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि स्‍कॉर्पियो पर सवार होकर एक दंपत्ति और उनकी चार साल की बेटी करौटा स्थित देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे थे. 

तभी गुरुवार की देर रात  जगदंबा स्‍थान के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा का पता शुक्रवार की सुबह चला, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गाड़ी से बाहर निकाला. मौके पर मिले एक पहचान पत्र के जरिये सभी की पहचान की है. मृतक  बिहटा के सिकंदरपुर निवासी रंजीत सिंह के बेटे अमरेश कुमार (33 वर्ष) उनकी पत्नी खुशी और चार साल की बेटी आराध्या के रुप में की गई  है.